पारिवारिक विवाद से तंग आकर पत्नी ने किया कुछ ऐसा काम की चल बसी, पति से बिना तलाक की थी दूसरी शादी !

 

एक महिला अपने पति को छोड़कर आ गयी ऑटो में सफर के दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। दोनों में बातचीत बढ़ी तो शादी कर ली। लेकिन आरोप है की दोनों में अक्सर विवाद होता था। जो इतना बढ़ गया की आखिरकार पत्नी ने घातक काम किया। उसने अपनी जान दे दी। जिससे सनसनी फ़ैल गयी। मामला उज्जैन जिलेके चिमनगंज थाना क्षेत्र के आगर रोड स्थित सम्राट नगर से सामने आया। पति-पत्नी दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। महिला ने अपने पहले पति को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की थी। वह दूसरे पति के साथ ही रह रही थी।

 

 

 

 

बताया गया की सुनीता प्रजापति ने अपने घर में जान दे दी। उसका पति उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था। लेकिन वहां मायके वाले भी पहुंच गए। जिससे उनकी जमकर बहसबाजी और कहासुनी हुई तो मौका पाते ही पति परवेज खान मौके से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद मौके पर चिमनगंज थाना पुलिस पहुंची जहां मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

 

 

 

मृतिका के बेटे कुंदन प्रजापति ने बताया की करीब दस साल पहले उसकी मां ने परवेज खान से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से दोनों सम्राट नगर में रह रहे थे। परवेज ऑटो चलाता है। आरोप है की दोनों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मृतका की पहली शादी मंदसौर में हुई थी। जहां से लौटकर जयसिंहपुरा मायके में रहने के दौरान उसकी मुलाकात परवेज से हुई थी और बिना पहले पति से तलाक लिए दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

 

 

 

 

चिमनगंज पुलिस ने डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। वहीं मायके पक्ष के बयान दर्ज किये। पुलिस अब फरार पति की तलाश के अलावा हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि जान जाने की असली वजह सामने आ सके। पुलिस की तरफ से फिलहाल बयान सामने नहीं आ सका था।


By - sagar tv news
30-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.