दो मकानों पर अलग-अलग छापे, पटाखों का जखीरा किया गया जब्त, लाखों के पटाखे बरामद
पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 24 घंटे में दो अलग-अलग कार्यवाई करते हुए अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा है। देर रात तक चली कार्यवाई के दौरान लाखों रूपये कीमत के पटाखे जब्त किये गए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीमों ने कार्यवाई को अंजाम दिया। मामला एमपी के हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की प्रशासन ने दो अलग-अलग मकानों से अवैध फटाकों के भंडारण पर छापा मारकर जखीरा जप्त किया। करीब 4 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए गए। एसडीएम अशवनराम चिरावन के नेतृत्व में टीम ने कुशवाहा कॉलोनी स्थित एक मकान से करीब 2 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए। वहीं इसके अलावा टिमरनी थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 12 स्थित एक मकान से भी करीब 2 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए थे।
बताया गया की पुलिस ने कुशवाहा कॉलोनी के मकान से करीब एक ट्रॉली पटाखे कब्जे में लिए। जिसका स्टॉक मकान के ऊपर वाले कमरे में रखा हआ था।
प्रशासन की माने तो मकान मालिक जुगलकिशोर दुबे पटाखों के लाइसेंस और खरीद से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिस पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं इस कार्यवाई के पहले भी टिमरनी पुलिस ने वार्ड नंबर 12 में नीरज अग्रवाल के मकान पर कार्रवाई की थी। जहां से करीब 2 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए थे। प्रशासन का साफ़ कहना है की दीपावली के दौरान लोगों की सुरक्षा को देखते हए अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है।------हरदा से अंकुश अशोक विश्वकर्मा सागर टीवी न्यूज़।--