डेयरी पर खाद्य विभाग के छापे से हड़ कंप, 300 किलो मावा जब्त, त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग सख्त !
आगामी दीपावली समेत अन्य त्योहारों के मद्देनज़र खाद्य विभाग सख्त नज़र आ रहा है। इसी को लेकर लगातार कार्यवाहियों को भी अंजाम दिया जा रहा है। इसी तरह खाध विभाग टीम की छापामार कार्यवाई भी देखने को मिली। जहां एक डेयरी से 300 किलो मावा जब्त किया गया है। टीम ने मौके से दूध और मावे के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बता दें की ये कार्यवाई मुरैना जिले के महाराजपुर स्थित अर्पिता डेयरी पर की गई है। जब्त किये गए मावे की कीमत 90 हजार रूपये बताई जा रही है।
दरअसल दीपावली के त्योहार से पहले दूध और दुग्ध पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने मुरैना जिले में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। इसी को लेकर टीम ने महाराजपुर स्थित अर्पिता डेयरी पर कार्रवाई करते हुए 300 किलो मावा जब्त किया। जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता और दिनेश निम की टीम ने डेयरी में भंडारित मिश्रित दूध और मावे की रैपिड टेस्टिंग की। इसके साथ ही दूध और मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेयरी में मिले 300 किलो मावे को जब्त कर लिया है। अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट से ही दूध और मावे की गुणवत्ता साथ ही उनमें मिलावट की स्थिति साफ़ हो सकेगी। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्यवाई की जायेगी।-