करवाचौथ माता का मंदिर, मान्यता सुहागन महिलाओं को मिलता है वरदान, राजा भोज के समय से परंपरा
सुहागन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। जिसे निर्जला व्रत भी कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है की हमारे देश में करवा चौथ माता के तीन मंदिरों में से दो मंदिर मध्य प्रदेश में हैं। जिनमें एक रायसेन जिले के भोजपुर में स्थित है। इस मंदिर की स्थापना राजा भोज के समय की मानी जाती है। जहां करवाचौथ पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही ऐसी भी मान्यता है की यहां महिलाओं को सुहागन का वरदान मिलता है।
ऐसा कहा जाता है की देश में करवा चौथ माता के तीन प्रसिद्ध मंदिर हैं। एक राजस्थान के सबाई माधोपुर जिले में, दूसरा मप्र के उज्जैन में जबकि तीसरा रायसेन जिले के भोजपुर में है। जिसे भोजपुर के पास राजाभोज के समय बनाया गया था। प्रचलित है की राजा भोज को कोढ़ की बीमारी थी उस समय राजा भोज की पत्नी ने चौथ माता की पूजा की थी।
बता दें की रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज ब्लॉक में भोजपुर मंदिर से 10 किलोमीटर दूर करवा चौथ माता का मंदिर है। जहां राजा भोज की पत्नी ने सबसे पहले पूजा की थी। बताया जाता है की राजा भोज को कोढ़ का रोग था जिसके उपाय के लिए 9 नदी 99 नालों को मिलाकर बांध बनाया था। उसके जल से भोजपुर शिवलिंग पर जल अभिषेक किया था। वहीं बांध के पानी की निकासी जिसे मोरी कहते हैं उसी के बीच मे चौथ माता को स्थापित किया गया था। जहां राजा भोज की पत्नी ने अपने पति की लंबी उम्र और सुहागिन के लिए पूजा की थी। यह स्थान दो पहाड़ियों की प्राकृतिक सौंदर्यता में बना हुआ है। भोजपुर का विशाल शिवलिंग 10 वी सदी का बना हुआ है। जिसे द्वापर कालीन भी बताते है। शिव लिंग,पार्वती मंदिर और चौथ माता मंदिर तीनों आसपास बने हुए हैं।
चौथ माता का मंदिर राजस्थान के सबाई माधोपुर जिले में, दूसरा उज्जैन जिले में जो सिर्फ एक दिन खुलता है जबकि मंदिर ये है जो साल भर खुला रहता है। ऐसी मान्यता हैं कि यहां दर्शन पूजा करने से महिलाओं को सुहागिन का वरदान मिलता है।--