करवाचौथ पर पुलिस की अनूठी पहल, दंपतियों को रोककर पत्नी से पहनवाए हेलमेट, इसी तरह वाहन चलाने का प्रण

 


करवाचौथ पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसी बीच पुलिस ने भी अनूठी पहल की है। पति के व्रत से दीर्घायु की कामना को लेकर हेलमेट से सड़क पर सुरक्षा की गारंटी भी दी गई। जी हां पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर जाते दम्पत्तियों को रोका। यातायात पुलिस ने पत्नियों को हेलमेट देकर मौके पर ही पत्नियों के हाथ से पतियों को हेलमेट पहनवाकर हमेशा हेमलेट लगाने के बाद ही दो पहिया वाहन चलाने देने का प्रण लिया गया। तस्वीरें एमपी के हरदा जिले से सामने आई हैं।

दरअसल एसपी शशांक के निर्देशन और एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा करवा चौथ के मौके पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई। जिसके तहत बिना हेलमेट लगाए जाने वाले दम्पतियों को रोककर उन्हें निःशुल्क हेलमेट बांटे। यही नहीं पुलिस ने पत्नियों से ही पतियों को हेलमेट पहनवाए। और हमेशा इसी तरह वाहन चलाने का सन्देश दिया गया।

एसडीओपी शालिनी परस्ते ने कहा की इस पहल के माध्यम से महिलाएं अपने पतियों से हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का सुरक्षा वचन ले रही हैं। यह पहल पति की लंबी आयु की कामना के साथ उनके सुरक्षित जीवन के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश देती है।

वहीं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक वर्षा गौर ने बताया की करवा चौथ केवल पति की दीर्घायु की कामना का अवसर न हो बल्कि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अवसर भी हो। इससे बड़ा उपहार कोई और नहीं हो सकता।-


By - sagar tv news
30-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.