सूने मकान में चोरी कर धार भागे बदमाश, 250 कैमरों की मदद से दबोचे चार आरोपी, 14 लाख की संपत्ति जब्त

 

चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश भले ही दूसरे जिले में जाकर छिप गए हों, लेकिन एमपी के छतरपुर पुलिस ने 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर उन्हें खोज निकाला। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए धार जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई सोनेट कार सहित करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

मामला 11 अक्टूबर 2026 का है। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के पीठिक टाउन में रहने वाली फरियादिया नीरजा राजा के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद पुलिस को संदिग्धों तक पहुंचने में सफलता मिली। इसके बाद धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के ग्राम देवधा निवासी शौभन भूरिया, कालू भूरिया, दिनेश मंडलोई और कैलाश भूरिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों में संलिप्त रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 63 हजार रुपये नकद, चांदी की सात चूड़ियां, दो जोड़ी पायल और तीन चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई सोनेट कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त संपत्ति की कुल कीमत 14 लाख 625 रुपये है। पुलिस अधीक्षक राजत सकलेचा ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। इस कार्रवाई में ओरछा रोड थाना पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। 250 से अधिक कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्य इस चोरी के खुलासे में अहम साबित हुए। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
30-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.