Sagar- किताबी ज्ञान से आगे बढ़े विद्यार्थी, उद्योगों की कार्यप्रणाली समझी, पुलिस ने साइबर के बारे बताया

 

विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से सागर जिले के देवरी की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दुग्ध उत्पादन इकाई और हथकरघा उद्योग की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। वहीं, देवरी पुलिस थाने में उन्हें साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके भी बताए गए। इस शैक्षणिक भ्रमण में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 62 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

 

 

 

 

औद्योगिक भ्रमण की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जहां विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर बस के माध्यम से रवाना किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बीना जी स्थित शांति धारा दुग्ध उत्पादक इकाई ले जाया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने दूध उत्पादन से जुड़ी प्रक्रिया और इकाई की कार्यप्रणाली को समझा। इसके बाद विद्यार्थियों ने हथकरघा उद्योग का अवलोकन किया और कपड़ा निर्माण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

 

 

 

 

औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने बीना जी मंदिर में दर्शन किए। इसके पश्चात भ्रमण दल देवरी पुलिस थाने पहुंचा। यहां पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऑनलाइन धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक, अनजान कॉल और डिजिटल ठगी से बचने के उपाय भी समझाए गए। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

 

 

 

 

इस भ्रमण में कुल 62 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव देना और उनमें कौशल विकास के साथ साइबर सुरक्षा की समझ विकसित करना रहा। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भरत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षक अरुण कुमार दुबे, इंद्रपाल सिंह लोधी, श्रद्धा जैन, अंजलि दांगी और व्यावसायिक शिक्षक डॉ. अरविंद यादव उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक कार्यप्रणाली समझने और भविष्य के लिए उपयोगी कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।


By - sagar tv news
30-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.