प्राचार्य कर रहे अभद्र व्यवहार और प्रताड़ित, महिला शिक्षक ने बताई चौंकाने वाली बात ! | SAGAR TV NEWS

 

स्कूल के प्राचार्य अपनी मनमानी कर रहे हैं जब से वह आये हैं और चार्ज लिया है तभी से सभी को परेशान करके रखा है। आरोप है की वह गाली गलौच करते हैं अभद्र व्यवहार किया जाता है। मानसिक रूप से प्रताड़ना दी जा रही है। यही नहीं स्कूल में छुट्टी हो जाने के बाद भी बेवजह दो-दो घंटे तक स्टाफ को रोककर रखते हैं। ये आरोप कोई हम नहीं लगा रहे बल्कि स्कूल के ही स्टाफ ने लगाए हैं।

 

मामला उमरिया जिले के पाली स्थित आदर्श आवासीय स्कूल से सामने आया है। जहां स्कूल के शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने प्राचार्य पप्पू लाल मीणा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। सभी कर्मचारियों का कहना है की वह इस तरह से काम नहीं कर सकते हैं अब ये संभव नहीं है। इसके अलावा ये भी आरोप है की स्कूल के बच्चे भी उनके व्यवहार और कार्यशैली से परेशान हैं।

बताया जा रहा है की इसी को लेकर कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। जहां प्राचार्य पर गाली-गलौच, अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और एससी- एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी जैसे भी आरोप लगाए हैं। यही नहीं महिला शिक्षकों ने भी उनके आचरण को लेकर शिकायत की है। साथ ही कई चौंकाने वाली बातें भी कही।

स्टाफ के लोगों ने प्राचार्य पप्पू लाल मीणा को पद से हटाने की मांग करते हुए थाना प्रभारी के नाम सामूहिक शिकायत तैयार की है। उनका कहना है कि अब प्राचार्य के साथ काम करना संभव नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक आयुक्त पूजा द्विवेदी ने जांच टीम भेजी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। सहायक आयुक्त के मुताबिक संस्था केंद्र सरकार के अधीन संचालित है।
बहरहाल प्राचार्य पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उनका पक्ष सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ़ हो पाएगी।


By - sagar tv news
30-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.