Sagar- मौसम बदलने से 9° गिरा पारा, 25 साल का रिकॉर्ड टूटा, खेती के लिए वरदान | SAGAR TV NEWS |

 

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से सागर और आसपास अंचल में पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह बदला हुआ। इसके असर से पिछले दो दिनों से चटख धूप और 33 डिग्री सेल्सियस के करीब तप रहे शहर में गुरुवार को दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री लुढ़क कर 23.9 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहा हालांकि कुछ जगह पर मामूली बारिश की फुहार ही गिरी,

अक्टूबर के अंतिम दिनों में दर्ज हुआ 23.9 डिग्री का यह अधिकतम तापमान पिछले 25 वर्षों में अक्टूबर महीने का सबसे कम दिन का तापमान (सबसे ठंडा दिन) बन गया है। इससे पहले 2001 में अक्टूबर में ही अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सबसे कम दर्ज हुआ था। पिछले दो दिन से आसमान घने घने बादल छाए रहे और रुक-रुक क रिमझिम बारिश हुई। 3 दिनों में 33 से 23.9 डिग्री तक की गिरावट मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 72 घंटों में तापमान और नमी के आंकड़ों में बड़ा उलटफेर हुआ है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवात अर्नब के तटीय आंध्रप्रदेश पर लैंडफॉल करने के बाद प्रणाली कमजोर होकर गहरे अवदाब में बदल गई है। इसके असर से पूर्वी और मध्य भारत पर बादल आए। यही बादल सागर तक आए हैं। दिनभर सूर्य की किरणें धरातल तक न पहुंच पाने के कारण धूप नहीं निकली। इसके साथ ही वायुमंडल की निचली परतों में हो रही बूंदाबांदी और वाष्पीकरण शीतलन ने हवा को और ठंडा कर दिया, जिससे दिन के पारे में रिकॉर्ड गिरावट आई।


यह बेमौसम रिमझिम बारिश और तापमान में आई गिरावट रबी सीजन की तैयारी कर रहे जिले के किसानों के लिए संजीवनी बनकर आई है। जिले में किसान गेहूं, चना, मसूर और सरसों की बोवनी की तैयारी में हैं। खेतों में 4.1 मिमी बारिश और उच्च नमी से जमीन में पर्याप्त ओट (सिल्प) आ गई है, जिससे किसानों को बोवनी पूर्व पलेवा (सिंचाई) के लिए डीजल या बिजली का खर्च नहीं करना पड़ेगा। पारे के 24° के नीचे आने और मिट्टी के ठंडे होने से बीजों का अंकुरण बेहतर होगा,


By - sagar tv news
30-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.