रामबाई के पति के लगे पोस्टर,STF एडीजी 6 दिन से दमोह में डाले हुए हैं डेरा | STVN INDIA|SAGAR TV NEWS

 

 

दमोह के पथरिया से BSP विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह को STF और पुलिस की टीमें 6 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई हैं। गोविंद हटा के बहुचर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी दबिश दी है। पुलिस ने गुरुवार को हटा में पोस्टर चस्पा किया है। अगर आरोपी जल्द गिरफ्त में नहीं आता है तो उसकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है। पुलिस ने हटा नगर में जगह-जगह रंगीन पोस्टर चिपकाए गए हैं। इसमें गोविंद सिंह की बड़ी फोटो लगी है। उसमें फरार आरोपी गोविंद पिता रब्बी सिंह परिहार निवासी 50 निवौसी हिनौता हाल निवास गौपुरा थाना दमोह देहात पर विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले का उल्लेख किया गया है। साथ ही आरोपी के संबंध में सूचना देकर गिरफ्तारी कराने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिए जाने की बात कही गई है।


By - SAGAR TV NEWS
19-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.