सागर मंडी में गेहूं का भाव ₹4800, सोयाबीन की आवक कम होते ही फिर बढ़ गए भाव | SAGAR TV NEWS |
सागर कृषि उपज मंडी में 30 अक्टूबर को अलग अलग उपज की आवक के साथ भाव में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंडी में कुल 28,860 क्विंटल कृषि उपज की आवक दर्ज की गई। सबसे अधिक 22 हजार किवंटल आवक मक्का की रही। जबकि सोयाबीन की आवक 2863 क्विंटल हुई आज आवक कम होने से भाव में करीब 100 रूपये की बढ़त देखने को मिली है, मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2,400 रुपए, मॉडल भाव 2,840 रुपए और अधिकतम भाव 4,800 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
गेहू के भाव में गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को 1000 का उछाल आया है, चना 4,950 से 7,100 रुपए प्रति क्विंटल बिका, जबकि इसका मॉडल भाव 6,640 रुपए रहा। मसूर का न्यूनतम भाव 4,960 रुपए, मॉडल 6,000 रुपए और अधिकतम 8,105 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
मक्का 1,500 से 2,725 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका, जबकि मॉडल भाव 2,475 रुपए रहा। सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4,805 रुपए और अधिकतम 7,105 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसका मॉडल भाव 7,050 रुपए दर्ज किया गया। बटरी 3,600 से 4,145 रुपए, तिवड़ा 3,050 से 3,430 रुपए और उड़द 4,305 से 7,700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिकी। मटर का भाव 3,150 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। वहीं मूंग का भाव 6,890 रुपए प्रति क्विंटल रही।