Sagar -सिविल लाइन मकरोनिया रास्ता बंद ! ,केंट रजाखेड़ी से डाइवर्ट किया रूट | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के सिविल लाइन से मकरोनिया तक जाने वाली सिटी लिंक रोड का 10 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते इस रास्ते को बंद किया जा रहा है ताकि इस रास्ते से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी ना हो क्योंकि इस सड़क की दोनों पटरियों पर सिविल लाइन से लेकर मकरोनिया चौराहे तक इधर-उधर काम चल रहा है जिसके चलते यहां पर दुर्घटनाएं होने की संभावना है सबसे पहले इस सड़क से निकलने वाली यात्री बस, डंपर, ट्रक और लोडिंग वाहन को डायवर्ट किया गया है यह वाहन अब केंट शॉपिंग मॉल, कलेक्टर बंगला, कैंट छावनी परिषद के पीछे से जीरो माइल होते हुए राजाखेड़ी वाले रास्ते से निकाले जा रहे हैं, रोड निर्माण एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी एक पटरी चालू है जिसकी वजह से दो पहिया और तीन पहिया वाहन चालक तो आराम से गुजर रहे हैं लेकिन फोर व्हीलर की वजह से दिक्कत हो सकती है फोर व्हीलर और बड़े हैवी वाहन को इस रूट से डाइवर्ट कर दिया,

 

बता दे की लोक निर्माण विभाग के द्वारा जगह-जगह पर रास्ता बंद करने रूट को डाइवर्ट करने और सावधानीपूर्वक चलने की सूचना वाले पोस्टर इस निर्माण अधीन सड़क के आसपास लगाए हैं हालांकि मकरोनिया चौराहा और सिविल लाइन चौराहा के पास पुलिसकर्मी भी तैनात हैं जो हैवी वाहनों को डाइवर्ट रूट से भेज रहे हैं

 

सिटी लिंक रोड के नाम से जाने जाने वाली सड़क को व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाया जा रहा है जिसकी डामर की सड़क पर लेबलिंग कर 10 इंच मोटी क्रांकिट की सड़क बनाई जा रही है हालांकि इस नई तकनीक से बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य विवादों में है क्योंकि इसके पहले जो 3 करोड़ 63 लाख की लागत से सड़क का निर्माण हुआ था उसकी अभी गारंटी अवधि का आधा समय भी नहीं हो पाया था कि उसके पहले ही दोबारा से नई सड़क का निर्माण शुरू हो गया जो जनता के पैसे को किस तरह से बर्बाद किया जा रहा है इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं वही लोक निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारी भी इन सवालों के जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं


By - sagar tv news
30-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.