पुलिस की बड़ी कार्यवाई पिकअप भरकर लाखों के पटाखे जब्त, चालक गिरफ्तार, आखिर किसके हैं ये पटाखे !
दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस पैनी नज़र बनाये हुए है। अवैध पटाखों के खिलाफ लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी तरह पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई की है। जहां पिकअप वाहन से लाखों रूपये के पटाखे जब्त किये गए हैं। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ करते हुए कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामला रीवा जिले के अमहिया थाना क्षेत्र का है। जहां प्रकाश चौराहे के पास पिकअप को पकड़ा गया था।
बताया जा रहा है की पुलिस को सूचना मिली थी की एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से पटाखों का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने प्रकाश चौराहे पर घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर पिकअप से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए जिन्हें जब्त किया गया। वाहन चालक भोला सोंधिया निवासी शिव नगर, थाना विश्वविद्यालय को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ कर पटाखों के स्रोत और उनके परिवहन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस को ऐसी आशंका है की जब्त किए गए पटाखे आतिशबाजी के बड़े कारोबारी के हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पुलिस का ये ज़रूर कहना है की पूछताछ में अवैध कारोबार से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। फिलहाल ये पता लगाने में जुटी हुई है की अवैध पटाखों का भंडारण और परिवहन किसके निर्देश पर किया जा रहा था। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है की इसमें कौन कौन लोग शामिल हैं।
मामले में अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम ने जानकारी दी।------