बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौ त ! डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, सड़क पर लेटकर परिजनों का हंगामा

 

निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था, लेकिन कुछ घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे ग्वालियर रेफर किया, लेकिन रास्ते में नूराबाद के पास एंबुलेंस में ही महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की। इतना ही नहीं, परिजनों ने एमपी के मुरैना जिले के पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने एमएस रोड पर सड़क पर लेटकर जाम लगाने का प्रयास भी किया।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, नंदेपुरा रोड स्थित कृष्णा बिहार कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय कृष्णा राठौर को शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे प्रसव पीड़ा होने पर ओवरब्रिज के पास स्थित श्रीहरि मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने शुरुआती जांच के बाद महिला की हालत सामान्य बताते हुए नॉर्मल डिलीवरी की बात कही थी। लेकिन सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन से बेटे के जन्म की जानकारी दी। साथ ही नवजात के मुंह में गंदा पानी चले जाने की बात कहकर उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

 

 

 

परिजनों के मुताबिक, नवजात को सरकारी अस्पताल पहुंचाने के बाद कृष्णा ने फोन पर खुद को ठीक बताया था। लेकिन शाम को अचानक नर्सिंग होम से फोन आया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसे इंजेक्शन दिया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया। हालांकि, नूराबाद के पास एंबुलेंस में ही कृष्णा ने दम तोड़ दिया।

 

 

 

महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर स्टेशन रोड थाने पहुंचे और डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने एमएस रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर टीआई दर्शन शुक्ला, सीएसपी कविंद्र सिंह चौहान और यातायात प्रभारी संतोष भदौरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए।

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
31-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.