सरदार पटेल की जयंती पर हरदा में दौड़ी एकता की दौड़, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी!

 

 

 

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर एमपी के हरदा में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुमार सत्यम ने घंटाघर चौक से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। दौड़ में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस मैराथन में सुबह से ही घंटाघर चौक पर लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर कुमार सत्यम द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाने के साथ हुई। इसके बाद कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ को रवाना किया।

 

 

मैराथन दौड़ घंटाघर चौक से शुरू होकर चांडक चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा, टांक चौराहा, प्रताप टॉकीज और संत कंवरराम चौक होते हुए नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर चार पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई और सरदार वल्लभभाई पटेल के देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए योगदान को याद किया।

 

इस आयोजन में एसडीएम शैलेन्द्र बड़ौनिया, डीएसपी महिला सेल अरुणा सिंह, एसडीओपी शालिनी परस्ते, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया, सीएमओ रोशन सिंह बाथम, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

 

मैराथन के समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है।

 

इस आयोजन के माध्यम से हरदा में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

अंकुश विश्वकर्मा


By - sagar tv news
31-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.