किसानों को सीएम मोहन यादव की सौगात! मंडी में उतरेगी एलिवेटेड कॉरिडोर की भुजा

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 24वीं किस्त जारी कर देशभर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस योजना से उज्जैन जिले के करीब 2 लाख किसान लाभान्वित होंगे। वहीं एमपी के उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए आगर नाके से हरिफाटक तक बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा कृषि मंडी में उतारने की घोषणा की। इससे मंडी पहुंचने वाले किसानों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने के लिए गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से देश के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल 18 हजार 680 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन कृषि उपज मंडी प्रांगण में भी किसानों और व्यापारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मध्यप्रदेश के करीब 80 लाख और उज्जैन जिले के लगभग 2 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। किसानों के हित में केंद्र और राज्य सरकार लगातार काम कर रही हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के किसानों की एक बड़ी मांग को स्वीकार करते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगर नाके से हरिफाटक तक निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा कृषि उपज मंडी में उतारी जाएगी। इससे आगर रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और किसानों के ट्रैक्टर एवं अन्य वाहन सीधे मंडी तक पहुंच सकेंगे। इस घोषणा को मंडी व्यापारियों और किसानों के लिए महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है।

 

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, सतीश मालवीय, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, मंडी सचिव राजेश गोयल और मंडी व्यापारी संघ के जितेंद्र अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान मौजूद रहे।

 

उज्जैन से संजय शर्मा की रिपोर्ट।

 

 

 


By - sagar tv news
31-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.