चार महीने पहले पटाखा दुकान में लगी थी आग, अब फिर वहीं सजी पटाखा दुकान, करोड़ों का हुआ था नुक्सान
करीब चार महीने पहले जिस जगह पटाखे की दुकान में भीषण आग लगी थी। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी थी। इस घटना में करोड़ों रूपये का सामान जलकर ख़ाक हो गया था। अब फिर उसी जगह पर पटाखे की दुकानें सज गयी हैं। देखने में ऐसा मालूम होता है की पिछले हादसे से बिल्कुल भी सबक नहीं लिया गया है। मामला राजधानी भोपाल के लाल घाटी क्षेत्र का है। दरअसल बीते चार महीने पहले 12 जून 2026 की दरमियानी रात लालघाटी स्थित पटाखे की एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी थी। जो तेजी से फैलती गयी। पास में ही पेट्रोल पंप था जिससे बड़े हादसे का आशंका सता रही थी। हालांकि दमकल टीमों ने आग पर काबू पा लिया था। जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई थी।
अब सवाल ये है की इतने बड़े हादसे से भी शायद सबक नहीं लिया गया है। और अब उसी जगह पर फिर से पटाखे की दुकान संचालित होने लगी हैं। पास ही मौजूद पेट्रोल पंप को लेकर लोगों ने चिंता जाहिर की है। ताकि दोबारा किसी तरह की कोई बड़ी घटना न हो पाए। प्रशासन से सुरक्षा मानकों की जांच कराने और जरूरी इंतजाम करने की मांग की गयी है।
ADM महेंद्र सिंह कवचे के मुताबिक पटाखों की दुकानों के संचालन में सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। पेट्रोल पंप के पास संचालित दुकानों को लेकर बताया की संबंधित दुकानदारों ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। जिससे प्रशासन इन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।------