Sagar-हफ्ते के आखरी दिन सोयाबीन में 255 रूपये की तेजी, जाने मक्का, गेहूँ, चना के मंडी भाव
सागर कृषि उपज मंडी में 31 अक्टूबर को कुल 21,772 क्विंटल उपज की आवक हुई। इनमें सबसे अधिक 13,664 क्विंटल मक्का की आवक रही। हफ्ते के आखरी दिन कुछ उपज के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला, इसमें शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को गेहूं और चने के अधिकतम भाव में गिरावट दर्ज हुई, जबकि सोयाबीन, सरसों और तिवड़ा के भाव में बढ़त रही। 31 अक्टूबर को सरसों की अधिकतम दर 7,800 रुपए और मसूर की 8,610 रुपए प्रति क्विंटल रही। वहीं सोयाबीन के अधिकतम भाव भी 255 रूपये का उछाल आने से दाम 7,360 रुपए पर पहुंच गया। इसके विपरीत गेहूं का अधिकतम भाव 4,035 रुपए रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 765 रूपये कम है।
शनिवार को मंडी में जो उपज की डाक हुई है उसके अनुसार गेहूं का भाव न्यूनतम 2,350 रुपए, मॉडल 2,815 रुपए और अधिकतम 4,035 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना 4,955 से 7,015 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका, जबकि इसका मॉडल भाव 6,505 रुपए रहा।
मसूर के भाव में तेजी देखने को मिली। इसका न्यूनतम भाव 4,400 रुपए, मॉडल भाव 5,795 रुपए और अधिकतम भाव 8,610 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। मक्का 1,200 से 2,875 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका, जबकि मॉडल भाव 2,500 रुपए रहा।
सोयाबीन का न्यूनतम भाव 5,605 रुपए, मॉडल 7,000 रुपए और अधिकतम 7,360 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बटरी 3,500 से 4,450 रुपए और तिवड़ा 3,000 से 3,405 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका।
सरसों की अधिकतम कीमत 7,800 रुपए प्रति क्विंटल रही। इसका न्यूनतम भाव 6,705 रुपए और मॉडल भाव 7,465 रुपए दर्ज किया गया। वहीं उड़द का न्यूनतम भाव 4,410 रुपए, मॉडल 5,800 रुपए और अधिकतम 7,105 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
मंडी के भावों में मसूर ने सबसे अधिक 8,610 रुपए प्रति क्विंटल की अधिकतम दर दर्ज की, जबकि सरसों और सोयाबीन के भाव भी किसानों के लिए बेहतर रहे।