सागर से दिल्ली प्रद र्शन में शामिल होने कई कांग्रेसी रवाना, राहुल गाँधी के समर्थन में होगी महारैली
एक नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस का एक बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। जिसकी अगुवाई विपक्ष के नेता राहुल गाँधी करेंगे। इसी को लेकर सागर से भी दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जो राहुल गाँधी के समर्थन में वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में शामिल होंगे। शनिवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में सागर शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली मे शामिल होने रामलीला मैदान दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दरअसल राहुल गांधी के आह्वान पर 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल प्रदर्शन में शामिल होने सागर शहर से कांग्रेसी बसों, ट्रेन और निजी वाहनों से भारी संख्या में दिल्ली रवाना हुए हैं। गौरतलब है की कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा एक विशाल महारैली और शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के अलावा वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जिसमें कांग्रेस ने भारी भीड़ जुटाने का दावा किया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव कई कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड से बसों से रवाना हुए। इस दौरान शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद समेत कई अन्य नेता थे।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की देश में एक बड़ा माहौल बन चुका है। वोट चोट गद्दी छोड़। वोट बचाओ, देश बचाओ। लोकतंत्र बचाओ, संविधान की रक्षा करो। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पे चलने वाला बताया। साथ ही कहा की राहुल गांधी की आवाज पर लोग अलग-अलग संसाधनों से दिल्ली पहुंच रहे हैं।