सागर पुलिस का संदेश राष्ट्रीय एकता हमारी शक्ति है अखंडता हमारी पहचान, पुलिस को शपथ भी दिलाई गई
सागर में आयोजित हुए कार्यक्रम में पुलिस ने एक ख़ास संदेश दिया। जिसमें कहा गया की राष्ट्रीय एकता हमारी शक्ति है अखंडता हमारी पहचान है। इसके अलावा पुलिस द्वारा कई कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। एसपी कार्यालय में एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। दरअसल लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसपी संजीव सिंहा के निर्देशन और एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया,एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में सागर पुलिस द्वारा जिले भर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया।
एसपी कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने साथ ही देश की एकता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई।
इसके अलावा जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना परिसरों में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था कर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का दूरदर्शन और अन्य मीडिया चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान पुलिस के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने भी सहभागिता की।
दरअसल कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के उनके संकल्प साथ ही राष्ट्रीय एकता के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही सागर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता हमारी शक्ति है अखंडता हमारी पहचान है जैसा सन्देश भी दिया।------