आउटसोर्स कर्मचारियों को 6 महीने से नहीं मिला वेतन, बोले अब परिवार और खर्च भी चलाना मुश्किल
साहब छह महीने हो गए लेकिन अभी तक मेहनताना नहीं मिला है। दीपावली नजदीक है लेकिन हाल बुरे हैं। आलम ये है की घर खर्च चलाना तो मुश्किल है ही वहीं बच्चों की फीस समेत अन्य खर्च और जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। ये समस्या आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनी हुई है। इसी को लेकर उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है।
मामला छिंदवाड़ा का है। जहां आउटसोर्स कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट बना हुआ है। बताया जा रहा है की पिछले करीब चार से छह महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। जिससे परेशान कर्मचारी अपनी मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दीपावली से पहले बकाया वेतन जारी करने की मांग की।
इस दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया की वह लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। लंबे समय से भुगतान न होने से परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा की बच्चों की स्कूल फीस, घर का खर्च और दूसरी जरूरी जरूरतें पूरी करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए दीपावली से पहले उनका लंबित वेतन जारी करने की बात कही। जिससे वह परिवार के साथ त्यौहार मना सकें।
कर्मचारियों का कहना है की पिछले चार से छह महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनकी उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।------