हज़ारों कोटवारों का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कोटवार, वर्दी वितरण में करोड़ों के घोटाले का आरोप !
अब अपनी मांगों को लेकर कोटवारों ने अपनी आवाज को बुलंद किया है। हज़ारों की संख्या में पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन किया। उनका साफ़ कहना है की वह यहां से तब ही हटेंगे जब उनकी मांगों को मान लिया जायेगा। इसी को लेकर राजधानी भोपाल में अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों ने प्रदर्शन शुरू करते हुए अनिश्चितकालीन धरने के एलान कर दिया है। साथ ही कहा की सरकार ने जो वादा किया था वो निभाया नहीं।
कोटवारों की प्रमुख मांग है की उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। सेवा भूमि का भू-स्वामित्व दिया जाए। साथ ही वर्दी के लिए निर्धारित 5 हजार रूपये की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाए। बताया गया की आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरवीर सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कोटवार शामिल हुए। उन्होंने वर्दी वितरण के ठेके में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए ठेकेदारों की जांच और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि साल 2025 में भी करीब 25 हजार कोटवारों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी मांगें उठाई थीं। लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। रिटायरमेंट पर एक लाख रुपये देने के आदेश का पालन नहीं होने के अलावा कई जिलों में 500 रुपये की वेतन वृद्धि नहीं मिलने और बिना सूचना नौकरी से हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया गया।
संघ के मुताबिक प्रदर्शन में फिलहाल 9 से 10 हजार कोटवार शामिल हैं प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है की मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगों पर संतोषजनक जवाब मिलने तक वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे।------