पुलिस ड्रोन से लगा रही गांजे की खेती का पता, 40 से 50 करोड़ का 172 क्विंटल गांजा जब्त !

 

अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाई करने पुलिस तकनीक का सहारा ले रही है जिसका नतीजा ये हुआ की पुलिस टीम ने ड्रोन की मदद से अलग-अलग जगहों से 172 क्विंटल गांजा जब्त किया। जिसकी कीमत 40 से 50 करोड़ रूपये आंकी गयी है। ताजा मामले में पुलिस 67 क्विंटल अवैध गांजा जब्त किया है। कार्यवाई एमपी की धार जिले की पुलिस ने की है। सामने आया की कपास और मक्का की फसल के बीच छिपाकर गांजा उगाया जा रहा था। पुलिस ने ऐसे इलाकों में ड्रोन उड़ाया जहां पहुंचना मुश्किल था। पता लगाने के बाद कार्यवाई कर गांजा पकड़ा गया।

बताया जा रहा है की धार जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ड्रोन के जरिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी कर अवैध खेती के ठिकानों का पता लगा रही है।

एडिशनल एसपी विजय डावर के मुताबिक पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलेभर में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। इस तकनीक के जरिए ऐसे दुर्गम और पहाड़ी इलाकों की पहचान की जा रही है जहां सामान्य रूप से पहुंचना मुश्किल है। मनावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 67 क्विंटल अवैध गांजा जब्त किया है। बताया गया की गांजे की खेती कपास और मक्के की फसल के बीच छिपाकर की जा रही थी। ड्रोन सर्विलांस की मदद से पुलिस ने इन खेतों को चिह्नित कर कार्रवाई की।
पुलिस का कहना है की जिले के देहरी, थानाबाग, गंधवानी और मांडू समेत अन्य क्षेत्रों में भी अवैध गांजे की खेती के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक महीने के दौरान जिलेभर में इस अभियान के तहत 25 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 14 से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जब्त मादक पदार्थ के साथ खेती और तस्करी से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

एडिशनल एसपी ने बताया की ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रोन सर्विलांस और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।


By - sagar tv news
01-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.