Sagar-महाआरती के बाद गौ सम्मान अभियान का ऐलान, भोपाल पहुंचेंगे 5 हजार कार्यकर्ता !

 

सागर में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। माह के प्रथम रविवार को बाल संजीवन विद्यालय, प्लेटफार्म नंबर-2 के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान माता आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा और परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की दिव्य मासिक महाआरती की गई। कार्यक्रम में नशामुक्ति, सामाजिक सुधार और गौ सम्मान अभियान को लेकर भी विचार रखे गए।

 

 

 

महाआरती के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संगठन की महिला शाखा देवरी से पहुंचीं पूजा नामदेव ने कहा कि आज समाज अनेक चुनौतियों से घिरा हुआ है। ऐसे माहौल में संगठन लोगों को नशे और मांस से दूर रहकर चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं, दिव्य अनुष्ठान से जुड़ी ओमवती आठिया ने संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज का कल्याण साधना, संकल्प और सकारात्मक विचारों को अपनाने से ही संभव है।

 

 

 

कार्यक्रम में गौ सम्मान समिति के प्रवक्ता कृष्णा महाराज ने आगामी 4 दिसंबर 2026 को भोपाल में आयोजित होने वाले गौ सम्मान आवाहन अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर अभियान के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की बात कही। इस दौरान गौ संरक्षण और गौ माता के सम्मान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

 

 

 

संगठन के जिला अध्यक्ष निरन सिंह लोधी ने बताया कि भोपाल में होने वाले इस अभियान में भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला सागर से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य है। वहीं, संगठन के केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर से 11 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।कार्यक्रम का संचालन चाली राजा लोधी ने किया, जबकि आभार भानुप्रताप लोधी ने माना। धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक और गौ सम्मान अभियान को लेकर भी संगठन ने अपनी आगामी तैयारियों का संदेश दिया।


By - sagar tv news
02-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.