Sagar -मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर किसानों पर बुंदेली बधाई की प्रस्तुति ने मचाई धूम
सागर के संदीपनि विद्यालय में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन किया गया, इस समारोह को उत्सव के रूप में मनाया गया, जहां बुंदेली बधाई की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने कार्यक्रम में समा बांधा तो छोटे-छोटे बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया, इस समारोह में कृषि के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले किसानों का सम्मान किया गया, इतना ही नहीं किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के क्विज विजेताओं पर पुरस्कारों की ऐसी बारिश हुई
जिसके बारे में वह सपने में भी नहीं सोच सकते, छिरारी माल्थोन के किसान जय हिंद राजपूत ने मात्र 24 प्रश्नों के आंसर देकर 50 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर जीत लिया है जय हिंद राजपूत के पास मात्र डेढ़ हेक्टेयर जमीन है और इस क्विज के विजेता बनने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, इसके अलावा सेमरखेड़ी के संदेश ठाकुर ने बुलेट खिमलासा के यश जैन ने स्कूटर इस क्विज कंपटीशन में जीता है,
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा आज हम अपने प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश का एकीकरण किया जिसकी परीणति से ही मध्यप्रदेश का गठन हुआ है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को भारत का हृदय प्रदेश और सागर को मध्यप्रदेश के हृदय कहा जाता है, यही हमारा गौरव है। आज किसान, युवा, महिलाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है और विकासशील राज्य से विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है। आज मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज मध्यप्रदेश में निवेश, उद्योग, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं
विधायक शैलेंद्र जैन ने मध्यप्रदेश के गठन और विकास की गाथा बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के साथ सागर भी विकसित सागर बन रहा है और आज सागर में सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखंड में सिंचाई के साधन बढ़ रहे हैं। सिंचाई परियोजनाओं और उद्योग क्षेत्रों की स्थापना से बुन्देलखंड की तस्वीर बदल रही है।
इस अवसर पर महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, वृंदावन अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, संभाग कमिश्नर दिलीप कुमार, डीआईजी एसएस चौहान, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा सहित अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए