शातिर स्नैचर से 5 लाख का माल बरामद, 3 चेन स्नैचिंग सहित 4 वारदातों का खुलासा

 

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले की पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन और आभूषण छीनकर फरार होने वाले एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी तीन चेन स्नैचिंग सहित चार अलग-अलग घटनाओं में शामिल था। उसके कब्जे से सोने की चेन, 11 पेंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

मामले की शुरुआत जुलाई महीने में हुई चेन स्नैचिंग की एक घटना से हुई थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई इस वारदात में पुलिस ने पहले आरोपी आकाश शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसका दूसरा साथी फरार चल रहा था। इसके बाद अक्टूबर में मातगुवां थाना क्षेत्र के जियो पेट्रोल पंप के पास और महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरा में महिलाओं के आभूषण छीनने की घटनाएं सामने आईं। वहीं, सिविल लाइन क्षेत्र से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल बेईमानीपूर्वक ले जाने का मामला भी दर्ज हुआ।

 

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। साक्ष्यों और सूचनाओं का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने निक्कू सिसोदिया उर्फ निक्की उर्फ अमन को गिरफ्तार किया। वह ग्राम कंचनपुर, थाना चंदला का निवासी है। पुलिस जांच में इन चारों वारदातों में उसकी संलिप्तता सामने आई है।

 

आरोपी के पास से सोने की चेन, 11 पेंडल और वारदात में इस्तेमाल पल्सर 220 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर धोखाधड़ी, अवैध हथियार, चोरी और एनडीपीएस सहित 17 अपराध पहले से दर्ज हैं। वह महाराष्ट्र सहित अन्य स्थानों पर भी वांछित बताया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है और उसके साथ इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।


By - sagar tv news
02-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.