Sagar - न उम्मीद थी, न इंतजार… अचानक आया फोन और किसान की बदल गई तकदीर...

 

किस्मत कब और किस मोड़ पर जिंदगी बदल दे, इसका कोई अंदाजा नहीं होता। सागर के किसान जय हिंद राजपूत के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। फरवरी में कृषि मंडी में नजर आए एक पंपलेट से शुरू हुआ क्विज प्रतियोगिता का सफर करीब आठ महीने बाद ऐसी खुशखबरी लेकर आया, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की थी। महज 24 मिनट में खेती से जुड़े 24 सवालों के सही जवाब देने वाले जय हिंद को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर विजेता घोषित किया गया। इनाम में उन्हें 7 लाख 26 हजार रुपया की राशि ट्रैक्टर खरीदने के लिए मिली.

 

 

 

जय हिंद बताते हैं कि फरवरी में वह सागर कृषि मंडी पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के पंपलेट पर पड़ी। प्रतियोगिता में खेती और किसानों से जुड़े सवालों के जवाब देने थे। उन्होंने बिना ज्यादा उम्मीद लगाए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 24 मिनट में पूछे गए सभी 24 सवालों के सही जवाब दे दिए।

इसके बाद कई महीने तक कोई जानकारी नहीं मिली। धीरे-धीरे जय हिंद भी इस प्रतियोगिता को भूल गए। फिर 28 अक्टूबर को भोपाल से आया एक फोन उनकी जिंदगी की कहानी बदलने वाला साबित हुआ। फोन पर बताया गया कि मुख्यमंत्री के सामने 55 जिलों के विजेताओं का लॉटरी सिस्टम हुआ, जिसमें उनके जिले से उनका चयन हुआ है और उन्होंने ट्रैक्टर जीता है।

 

 

 

 


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और विधायक शैलेंद्र जैन ने उन्हें ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। जय हिंद ने अपनी पसंद Di 5050 ट्रैक्टर खरीदा


मढ़िया कीरत, तहसील बांदरी निवासी जय हिंद के नाम मालथौन ब्लॉक के छिरारी गांव में करीब ढाई हेक्टेयर जमीन है। अब तक खेती के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहने वाले जय हिंद के लिए यह ट्रैक्टर सिर्फ इनाम नहीं, बल्कि खेती को आगे बढ़ाने का एक मजबूत सहारा है।

 

 

 


जय हिंद ने इन सभी सवालों के सही जवाब दिए। 24 मिनट की वह छोटी-सी परीक्षा उनके लिए आठ महीने बाद जिंदगी का सबसे बड़ा इनाम बनकर सामने आई।

यह कहानी बताती है कि कभी-कभी किस्मत दरवाजे पर दस्तक देती है, लेकिन उसे खोलने के लिए मेहनत और सही मौके को पहचानने की जरूरत होती है। जय हिंद ने मौका पहचाना, सवालों के जवाब दिए और अब वही जवाब उनकी खेती की तस्वीर बदलने वाले हैं।


By - sagar tv news
02-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.