Sagar -गिरते पड़ते चल रहे टाईगर को देखने अचानक जुटी भीड़, वन विभाग मौके पर पहुंचा

 

सागर में नेशनल हाईवे-44 से गुजर रहे राहगीरों की नजर सोमवार को जंगल के बीच बैठे एक बाघ पर पड़ी तो कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुरुचौपड़ा के पास बरकोटी के जंगल में सड़क किनारे दिखाई दिए इस बाघ की हालत सामान्य नहीं थी। वह ठीक से चल नहीं पा रहा था और उसके पैरों में चोट होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर बाघ पत्थरों के पीछे जाकर छिप गया।

 

 

 

बाघ को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों के साथ राहगीर भी मौके पर पहुंचते रहे। इस दौरान बाघ कभी पत्थरों के पीछे तो कभी पेड़ की छांव में बैठा दिखाई दिया। वन्यजीव को इस तरह घायल हालत में देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गौरझामर वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने बाघ की गतिविधियों और उसकी शारीरिक स्थिति का जायजा लिया। मामले की जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। बाघ के घायल होने की स्थिति को देखते हुए उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

 

 

 

वन विभाग ने बाघ के रेस्क्यू के लिए वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञ रेस्क्यू दल बुलाया है। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बाघ को सुरक्षित पकड़ने और उसकी स्थिति के अनुसार आगे उपचार की प्रक्रिया तय करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

 

जिस स्थान पर बाघ मिला है, वहां से नेशनल हाईवे-44 गुजरता है और हाईवे के दोनों ओर जंगल फैला हुआ है। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि जंगल से सड़क पार करते समय बाघ किसी वाहन की चपेट में आया होगा। हालांकि, वन विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में भी बरकोटी घाटी के गुरुचौपड़ा के पास वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो चुकी है। इससे हाईवे से गुजरने वाले वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।


By - sagar tv news
02-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.