डेढ़ महीने की दुध मुंही का अप हरण, CCTV में बच्ची को ले जाता अज्ञात, सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस

 

करीब डेढ़ महीने की दूध मुंही बच्ची का कथित अपहरण का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। सामने आये सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बच्ची की माँ का बुरा हाल है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी जांच शुरू की है। सनसनीखेज घटना ग्वालियर जिले के पड़ाव थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है की बस स्टैंड से बीती रात एक से डेढ़ महीने की बच्ची का अपहरण किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रीय हुई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें एक अज्ञात गोदी में बच्ची को लेकर जाते हुए दिखाई नज़र आ रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ निवासी राधा अहिरवार अपने पति हरीश चंद्र और दो बच्चियों के साथ मजदूरी करने तीन दिन पहले ग्वालियर आई थी। जहां फिलहाल उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था। जिससे वह बस स्टैंड पर पति और बच्चियों के साथ रह रही थी। रविवार को हरीशचंद्र मजदूरी करने गया जो शराब पीकर लौटा था। आलम ये था की राधा पर बच्चियों को दूध पिलाने तक के पैसे नहीं थे। जिस पर दोनों में विवाद हुआ। कुछ देर बाद पति सिर में दर्द होने की बात कहकर बस स्टैंड पर ही सो गया। इसके बाद राधा ने भीख मांगकर जैसे तैसे पैसों की व्यवस्था की और दोनों बच्चियों को दूध पिलाकर सुला दिया। वह अपनी परिचित महिला के साथ किसी काम से गयी और जब एक घंटे बाद वापिस आई तो बड़ी बेटी तो सोते हुए मिली। जबकि एक से डेढ़ महीने की पूजा गायब थी उसकी आसपास काफी खोजबीन की। तभी पता चला की उसे एक शख्स अपने साथ ले गया है। राधा ने तत्काल बस स्टैंड पुलिस चौकी को सूचना दी। मामला गंभीर था लिहाजा स्टाफ ने वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया। तुरंत शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गयी। तभी कैमरे खंगालने पर एक शख्स बच्ची को ले जाते दिखा। पुलिस ने सघन अभियान चलाया। आसपास खड़ी बसों, रेल्वे स्टेशन, मेला ग्राउंड समेत कई जगहों पर बच्ची को तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ ममला दर्ज किया। बच्ची और अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


By - sagar tv news
02-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.