सागर- राहतगढ़ में जसवंत सिंह राठौर का जोरदार स्वागत, युवाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान! | SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में जसवंत सिंह राठौर के राहतगढ़ पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि आकाश सिंह राजपूत, अरविंद सिंह राजपूत और सांसद प्रतिनिधि वैदिक वानखेड़े भी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शासकीय विद्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतंत्र के मुद्दे पर सीधा संवाद किया।

दरअसल, शासकीय विद्यालय राहतगढ़ में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ थीम के तहत प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं से लोकतंत्र की मजबूती, युवाओं की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से जागरूक रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस दौरान जसवंत सिंह राठौर ने राहतगढ़ में मिले भव्य स्वागत के लिए स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को साथ लेकर चलेंगे और संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। उनके मुताबिक, युवा शक्ति को संगठित कर संगठन को और मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री प्रतिनिधि आकाश सिंह राजपूत ने शासकीय विद्यालय के विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में जल्द ही इंडोर स्टेडियम, कंप्यूटर लैब और छह अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई और खेल गतिविधियों के लिए बेहतर संसाधन मिल सकेंगे। राहतगढ़ में स्वागत और संवाद के इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा युवा मोर्चा ने संगठन की एकजुटता के साथ युवाओं से जुड़ने का संदेश दिया। अब देखना होगा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में किस तरह अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाता है।


By - sagar tv news
02-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.