एक ही परिवार के पांच लोग एक साथ ख़त्म, चार घर में मुखिया रेल्वे लाइन पर मिले, पुलिस जुटी जांच में
एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ जान चले जाने से सनसनी फ़ैल गयी। चार लोगों की डेड बॉडी घर में पड़ी हुई मिली। जबकि पांचवे व्यक्ति की बॉडी रेलवे लाइन पर मिलने की जानकारी सामने आई है। इस घटना से हर कोई हैरान है सभी के मन में आखिर यही सवाल है की ऐसा क्यों हुआ और ऐसा क्यों किया गया। मामला राजधानी भोपाल के छोला थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके से सामने आया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है की पहले सभी का गला रेता गया वहीं इसके बाद परिवार के मुखिया ने खुद अपनी जान दे दी। उनकी बॉडी सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली।
मृतकों की पहचान नरेंद्र साहू 35 साल, उनकी मां सरस्वती साहू 50 साल पत्नी सोमलता साहू 29 साल बेटी कृति साहू 10 और बेटे खुश साहू 6 साल के रूप में हुई है।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक नरेंद्र ने धारदार हथियार से परिवार के चारों सदस्यों का गला रेत दिया और इसके बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मर्डर और जान देने के पीछे की वजह साफ़ नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
शुरुआत में परिवार पर कर्ज होने की बात सामने आई है हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है। पुलिस मामले की परिस्थितियों और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पारिवारिक मर्डर कांड के बाद मुखिया के खुद जान देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। जिसके बाद ही असल वजह सामने आ सकेगी।