सागर में राठौर परिवार की सियासी ताकत, जसवंत सिंह राठौर की ऐतिहासिक स्वागत रैली में उमड़ा जनसैलाब

 

सागर में जनसंघ और फिर भाजपा की नींव रखने वाले राठौर परिवार ने एक बार फिर अपनी ताकत का एहसास करवा दिया है। परिवार की चौथी पीढ़ी से जसवंत सिंह राठौर को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जिसके बाद सोमवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर के प्रथम नगर आगमन पर उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत हुआ। इस ऐतिहासिक स्वागत रैली में हजारो की संख्या में लोगो शामिल हुए तो सैकड़ों वाहनों के काफिलों के साथ निकाली रैली देखते ही बन रही थी।

 

 

यह स्वागत रैली राहतगढ़ से शुरू हुई थी जहाँ मंत्री गोविन्द राजपूत के पुत्र और युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। इसके बाद जगह-जगह पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जसवंत सिंह राठौर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े बजाकर सबने अपनी ख़ुशी जाहिर की। वहीं जब यह स्वागत रैली सागर नगर के द्वारा लहदरा नाका पहुंची तो इसने और भी बड़ा रूप ले लिया और ये महावाहन रैली में बदल गई। 

 

 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर की स्वागत रैली में उनके स्वागत रथ पर सांसद लता वानखेड़े, सागर विधायक शैलेंद्र ,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी , जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सवार थे जबकि सैकड़ो की संख्या में बीजेपी नेता और हजारो की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता रैली की अगुवाई कर रहे थे।

 

 

शहर के कोतवाली के पास पहुंचे तो यहां बरियाघाट वार्ड की पार्षद वैदेही दीदी पुरोहित, पार्षद आयुषी अमन चौरसिया, पूर्व पार्षद गोलू जैन, पार्षद भरत माते, पार्षद गोलू कोरी ने कार्यकर्ताओं के साथ जसवंत सिंह का जोरदार स्वागत किया इसके बाद रैली तीन बत्ती कटरा बाजार, भगवानगंज सदर होते हुए बगला नंबर 1 पहुंची। वही स्वागत रैली के दौरान जसवंत सिंह राठौर के ने सभी का अभिवादन किया जा रहा था और आभार व्यक्त किया। बता दे जसवंत सिंह राठौर पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरनाम सिंह राठौर के पोता और पूर्व विधायक हरबंस सिंह राठौर के बेटे है

 

 


By - sagar tv news
02-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.