मेडिकल कॉलेज की छात्रा से बदतमीजी और जबर दस्ती, साथी छात्र पर गंभीर आरोप, गिरफ्तार !

मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने अपने सहपाठी पर बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं। उसका पीछा करने, दोस्ती के लिए दबाव बनाने समेत गंदा काम करने के प्रयास का भी आरोप है। उसकी शिकायत पर छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रम ग्वालियर जिले से सामने आया है। पीड़िता गजराराजा मेडिकल कॉलेज की छात्रा है। झांसी रोड थाना पुलिस ने छात्र नीतेश कुशवाह को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की।

 

 

पीड़ित छात्रा ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया की नीतेश कुशवाह उसके साथ मेडिकल की पढ़ाई करता है। पढ़ाई के दौरान दोनों की पहचान हुई थी। लेकिन आरोप है की नीतेश ने उस पर दोस्ती बढ़ाने और संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू किया। आरोप है की जब छात्रा ने उसे नज़र अंदाज़ और दूरी बढ़ाने की कोशिश की तो वह पीछा कर जबरदस्ती बातचीत करने का प्रयास करने लगा। उसने कॉलेज के शिक्षकों से भी शिकायत की थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ।

 

 

 


छात्रा ने शिकायत में ये भी बताया की बीते महीने 28 अक्टूबर को वह सुबह एक अस्पताल में मौजूद थी। तभी युवक वहां पहुंचा और उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली। साथ चलने मजबूर भी किया। जबरन गर्ल्स वॉशरूम में खींचकर ले जाने के बाद छेड़छाड़ कर गंदे काम का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने के अलावा बदनाम करने की धमकी भी दी।
छात्रा ने परिजनों को जानकारी देकर झांसी रोड थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है। मामले में एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
03-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.