Sagar - कृषि मंडी में उपज की रिकॉर्ड आवक, गेहूं 4850 जाने सोयाबीन चना मसूर के भाव
दीपावली से पहले सागर कृषि उपज मंडी में अनाज की बंपर आवक हो रही है सप्ताह की पहले दिन सोमवार को इस सीजन की रिकॉर्ड 33,631 क्विंटल आवक दर्ज की गई है. सोमवार को फसलों की आवक बढ़ने के साथ अलग-अलग कृषि उपज के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इनमें मक्का/भुट्टा की आवक सबसे अधिक 22,396 क्विंटल रही। भाव की बात करें तो सरसों और मसूर ने किसानों को बेहतर भाव दिए, जबकि गेहूं का अधिकतम भाव 4,850 रुपए प्रति क्विंटल रहा। शनिवार की तुलना में गेहूं के भाव में 850 रुपए की तेजी देखने को मिली है.
मंडी में सरसों का भाव न्यूनतम 7,200 रुपए, मॉडल 7,750 रुपए और अधिकतम 8,205 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मसूर/मसूरी 3,505 से 8,105 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिकी, जबकि मॉडल भाव 5,900 रुपए रहा।
चना का न्यूनतम भाव 5,000 रुपए, मॉडल 6,705 रुपए और अधिकतम 6,970 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं सोयाबीन 4,690 से 7,285 रुपए और उड़द 4,605 से 7,500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिकी।
गेहूं का न्यूनतम भाव 2,500 रुपए और मॉडल भाव 2,725 रुपए रहा, जबकि अधिकतम भाव 4,850 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। बटरी 3,525 से 4,345 रुपए और तिवड़ा 2,800 से 3,500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका। मक्का का न्यूनतम भाव 1,200 रुपए, मॉडल 2,500 रुपए और अधिकतम 2,810 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
मटर का भाव 3,150 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं मूंग का भाव 6,310 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।