सरकारी जमीन के खरीद फरोख्त मामले में 13 पर FIR, भाजपा नेता ने यज्ञ का लिया सहारा, फिर आतिशबाजी से जश्न !

 


सरकारी जमीन की कथित खरीद फरोख्त के मामले में कुछ लोगों ने यज्ञ का सहारा लिया। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। जिसका फल भी मिला और मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। मामला रायसेन जिले के ओबेदुलगंज वार्ड क्रमांक चार से सामने आया है। दरअसल इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेता बचन सिंह लोधी पिछले सात दिनों से लगातार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए थे। और रोज यज्ञ में आहूति छोड़ते थे। यज्ञ का फल भी मिला और 13 लोगो पर FIR दर्ज हुई है।

बताया गया की सरकारी भूमि को कथित रूप से सुनियोजित तरीके से खरीदने और बेचने का मामला सामने आया था। 2 महीने बीत जाने के बाद भी कार्यवाही न होने से भाजपा नेता बचन लोधी धरने पर बैठे थे। फिलहाल लोगों की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं की आगे क्या कार्यवाई की जाती है।

ओबेदुल्लागंज नगर के बहुचर्चित सरकारी जमीन बिक्री मामले में औबेदुल्लागंज पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कलेक्टर और एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने बीएनएसएस की धारा के तहत कार्रवाई की। आरोपियों में हरिसिंह, निखित मालवीय, मुकेश रैकवार, भूरियाबाई, मुकेश, प्रभा राय, विशाल सेन, कीर्ति सेन, राजेंद्र राठौर, छमा राठौर, दीपक, रानी, फूलचंद शामिल हैं। पुलिस का कहना है की पूछताछ के बाद आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। धाराएं भी बढ़ सकती हैं। प्रकरण दर्ज होने की सूचना मिलते ही पिछले सात दिनों से धरना दे रहे लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई साथ ही धरना समाप्त कर दिया।--


By - sagar tv news
03-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.