बिना अनुमति टैंक साफ़ कराने पर होगी कार्यवाई, निगम हुआ सख्त, कड़ी चेतावनी जारी कर दिए निर्देश !

 

हाल ही में एक दुखद घटना हुई थी जिसमें फ़ूड वेस्ट टैंक साफ़ करते समय चार युवकों की दर्दनाक तरीके से जान चली गयी थी। अब इस मामले में नगर निगम पूरी तरह से सख्त हो गया है। साथ ही बिना अनुमति टैंक साफ़ सफाई को लेकर कहा की ऐसा करने पर खैर नहीं है वहीं महापौर ने कहा की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। मामला उज्जैन जिले का है।

दरअसल बीते दिनों ही उज्जैन शहर में टैंक सफाई के दौरान दर्दनाक घटना हुई थी। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सख्त नज़र आ रहा है। इसी को लेकर निगम अधिकारियों की टीम ने शहर के मशहूर अपना स्वीट्स, होटल आश्रय और होटल सममारा की बीडब्ल्यूजी इकाइयों पर अचानक धावा बोला। अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, संजेश गुप्ता और सहायक आयुक्त रविकांत मगरदे की टीम ने जब तहखानों और टैंकों के सुरक्षा इंतजामों को टटोला तो कई गंभीर खामियां उजागर हुई। आनन-फैनन में सभी संचालकों को हिदायत दी गई कि नियमों को ताक पर रखा तो खैर नहीं।

वहीं महापौर मुकेश टटवाल ने दो टूक अंदाज में कहा की कमिश्नर को सख्त फरमान जारी कर दिया गया है की अब शहर का कोई भी होटल या रेस्टोरेंट संचालक नगर निगम की लिखित अनुमति और पुख्ता सहयोग के बिना अपने टैंकों की सफाई नहीं करवाएगा। अगर किसी ने मनमानी की तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। महापौर ने चिंता जताते हुए कहा कि लापरवाही के चलते किसी कीमती जान का यूं चले जाना बेहद पीड़ादायक है इसलिए सफाई मित्रों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना सुरक्षा किट और निगम को सूचना दिए जोखिम भरे टैंकों में बिल्कुल न उतरें।

निगम ने अब शहर भर के तमाम फूड जॉइंट्स और कारोबारियों को खुली चेतावनी दे दी है कि इंसानी जिंदगी से खिलवाड़ करना अब भारी पड़ेगा। प्रशासन के पास सफाई के तमाम आधुनिक और सुरक्षित संसाधन मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों ने साफ किया की जांच पड़ताल में अगर कोताही बरती गयी तो उस पर जुर्माना और कानूनी कार्यवाई की जायेगी।


By - sagar tv news
03-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.