तहसील कोर्ट में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार! लोकायुक्त को देख किसान को दिया धक्का

 


एमपी के मुरैना में रिश्वतखोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तहसील कोर्ट में लोगों को न्याय और राहत मिलनी चाहिए, वहीं एक पटवारी किसान से रिश्वत ले रहा था। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर पटवारी प्रदीप शर्मा को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम को देखते ही पटवारी ने किसान को धक्का देकर भागने की कोशिश की और रिश्वत की रकम अलमारी के नीचे फेंक दी, लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई।

मामला मुरैना तहसील का है। मुरैना गांव के 65 वर्षीय किसान मुरारीलाल कुशवाहा अपनी दो बीघा जमीन का सीमांकन कराने के लिए पिछले 10 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। किसान के मुताबिक, पटवारी ने सीमांकन के बदले 50 हजार रुपये मांगे और बाद में 40 हजार में सौदा तय हुआ। किसान पहले ही 5 हजार रुपये दे चुका था। मंगलवार को वह दूसरी किस्त के 7 हजार रुपये लेकर तहसील पहुंचा था।

जैसे ही किसान ने पटवारी को रकम दी, पहले से जाल बिछाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे घेर लिया। पकड़े जाने के डर से पटवारी ने किसान को धक्का दिया और रिश्वत के रुपये अलमारी के नीचे फेंक दिए। टीम ने रकम बरामद कर ली। इसके बाद पटवारी के हाथ धुलवाए गए तो पानी गुलाबी हो गया।

इस मामले में किसान ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसका आरोप है कि कुछ साल पहले सीमांकन के लिए आए आरआई सरस्वती शर्मा को भी उसने बहू के गहने बेचकर 15 हजार रुपये दिए थे, लेकिन इसके बाद भी काम नहीं हुआ। रिश्वत की कुल मांग को लेकर किसान और लोकायुक्त अधिकारी के बयानों में अंतर है। किसान 40 हजार रुपये में सौदा तय होने की बात कह रहा है, जबकि लोकायुक्त निरीक्षक के मुताबिक 35 हजार की मांग के बाद 25 हजार में बात तय हुई थी। फिलहाल पटवारी प्रदीप शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
03-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.