सागर- 3 लाख के मोबाइल गोदाम की चोरी का खुलासा, दो पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार! | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम से लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि गोदाम में काम करने वाले दो पूर्व कर्मचारी ही निकले। आरोप है कि दोनों ने करीब तीन लाख रुपये कीमत के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर हाथ साफ कर दिया और चोरी पकड़े जाने के बाद काम छोड़कर फरार हो गए। कैंट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

मामला ग्राम पटकुई स्थित मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम का है। सिविल लाइन निवासी आकाश फुलबानी की आदिति गैस एजेंसी के पास मोबाइल की थोक दुकान है और पटकुई में उनका गोदाम है। गोदाम की देखरेख के लिए उन्होंने आकाश रजक और शुभम शिल्पी को काम पर रखा था। शिकायत के मुताबिक, 28 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 के बीच दोनों ने गोदाम से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लिया।

गोदाम के स्टॉक का मिलान करने और सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी रोहित डांगे के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर 360 नग माइक, 200 एमिनोज एयरपॉड्स और 945 सीएमएफ बड्स सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बरामद किया गया है। बरामद सामान की कीमत करीब दो लाख 34 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कैंट पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित डांगे सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


By - sagar tv news
03-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.