काम करते समय कंपनी श्रमिक ख़त्म, 25 लाख और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन बोले नहीं करेंगे अंतिम संस्कार!

 

कंपनी में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की जान चले जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद परिजन 25 लाख रूपये के मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़ गए ऐसा न करने पर अंतिम संस्कार करने से भी इंकार कर दिया। मामला उमरिया जिले के बिरसिंहपुर स्थित संजय गांधी ताप विद्युत् गृह से सामने आया है।
ओल्ड सीएचपी क्षेत्र में स्थित नंबर-1 में आका लॉजिस्टिक कंपनी में काम करने वाले ठेका श्रमिक की काम के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान जान गई। मृतक की पहचान मलियागुड़ा निवासी रामचरण कोल के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन के सामने 25 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग रखी। हालांकि कम्पनी की तरफ से तत्काल एक लाख और तीन दिन में तीन लाख रुपये देने की बात कही।

जानकारी के मुताबिक रामचरण कोल कंपनी में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत था। काम के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बताया गया की असहज महसूस होने पर वह एक तरफ बैठ गया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही अचेत हो गया। उसकी हालत देख कंपनी के कर्मचारी तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने शहडोल रेफर किया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पीएम के बाद बॉडी जैसे ही गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जहां कंपनी प्रबंधन के सामने 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी देने की मांग रखी। परिजनों का कहना है कि परिवार की आजीविका का प्रमुख सहारा रामचरण था। उसकी जान जाने के बाद बच्चों के भरण-पोषण और परिवार के भविष्य का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने कहा की मांग पूरी न होने पर वह बॉडी लेकर संजय गांधी ताप विद्युत गृह के मुख्य गेट पर धरना देंगे।

सूचना मिलने के बाद ताप विद्युत गृह प्रबंधन के अधिकारी और संबंधित कंपनी के साइड इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। जहां कंपनी की ओर से तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और आगामी तीन दिनों में तीन लाख रुपये और देने की बात कही गई। वहीं मृतक के पीएफ खाते में जमा करीब 7 से 8 लाख रुपये की राशि भी दिलाने का आश्वासन दिया गया।

हालांकि परिजन इससे संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना था की पीएफ की राशि मृतक की अपनी जमा पूंजी और कानूनी अधिकार है इसीलिए कंपनी अलग से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी उपलब्ध कराए। खबर पढ़े जाने तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था। परिजनों और कंपनी के जिम्मेदारों में बातचीत जारी थी।


By - sagar tv news
03-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.