हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक नहीं बच पाया, मौके पर हुआ ख़त्म
हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक को पीछे तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पीछे वाले ट्रक चालक की दर्दनाक जान चली गयी। इस हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। घटना छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आई है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सामने आई तस्वीरें देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है की हादसा कितना भीषण होगा। मौके पर क्रेन बुलाकर उसकी मदद से वाहनों को हटाया गया।
बताया जा रहा है की सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की दुखद जान चली गई। निजी होटल के पास एक ही दिशा में जा रहे दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें पीछे तरफ से आ रहे यूपी पासिंग ट्रक के चालक ने मौके पर दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे पर नागालैंड और उत्तर प्रदेश पासिंग के दो ट्रक एक ही दिशा में जा रहे थे। नागालैंड पासिंग ट्रक आगे चल रहा था। तभी पीछे से आ रहे यूपी पासिंग ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जो इतनी जबरदस्त थी की पीछे चल रहे ट्रक के चालक की जान नहीं बच सकी।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वहीं मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है। मामले में सीएसपी अरुण सोनी ने जानकारी दी।