Sagar- पटाखों की कार्यवाई ने पकड़ा राजनीतिक तूल, थाने में हंगामा, विधायक की पुलिस से बंद कमरे में चर्चा !
सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखों के कारोबार पर दबिश दी। कुछ जगहों से पटाखे भी जब्त किये गए। जबकि कुछ व्यापारियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। लेकिन इसी दौरान स्थिति बिगड़ गयी। मामला बड़ा और राजनीति तूल पकड़ गया। थाना परिसर में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। काफी देर तक गहमागहमी देखने को मिली। मामला इतना बढ़ा की स्थानीय विधायक वृजबिहारी पटैरिया को मौके पर पहुंचना पड़ा। एसडीओपी और थाना प्रभारी की बंद कमरे में विधायक के साथ चर्चा हुई। जिसके बाद पटाखा व्यापारी को पुलिस वाहन से घर छोड़े जाने की बात भी सामने आई।
जानकारी के मुताबिक देवरी में थाना पुलिस ने अवैध आतिशबाजी और बिना लाइसेंस पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर दबिश दी। कुछ जगहों से पटाखे जब्त किए गए। जबकि कुछ व्यापारियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। लेकिन मामले ने उस वक़्त राजनीतिक तूल पकड़ लिया जब भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। भाजपा नेता को थाने लाए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद थाना प्रभारी और एसडीओपी के साथ विधायक की कमरे में चर्चा हुई थी।
मामले में देवरी थाना प्रभारी कपिल लक्ष्यकार ने बताया की अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
खबर पढ़े जाने तक जब्त पटाखों की मात्रा और कीमत सामने नहीं आई थी। साथ ही ये भी साफ़ नहीं हो पाया था की किन लोगों को पकड़ा गया और क्या कार्यवाई की गयी। देखने वाली बात होती है की पुलिस का आगे रुख क्या होता है।------