Sagar - 598 करोड़ से बना रहे बाईपास का निरीक्षण करने पहुंचे नवागत कलेक्टर, नोएंट्री से मिलेगा छुटकारा
सागर के नए कलेक्टर दिलीप यादव इन दिनों एक्शन मोड में चल रहे हैं, उनके द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहे हैं ऐसे ही सागर को यातायात के दबाव से मुक्त करने के लिए जो पश्चिमी बाईपास का निर्माण कार्य लहादरा नाका से बेरखेड़ी शुरू किया गया है वह सुबह-सुबह इसी कार्य को देखने के लिए पहुंच गए जहां उन्होंने संबंधित एजेंसी और विभाग के अधिकारियों को इस कार्य में और तेजी लाने के लिए जिन लोगों का मुआवजा रह गया है उसको जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं
बता दें कि सागर में 20 किलोमीटर लंबा 598 करोड़ की लागत से बाईपास का निर्माण किया जा रहा है जिसकी चौड़ाई 60 मीटर होगी और यह लगभग 14 गांव से होकर गुजरेगा, यहां ग्रीन फील्ड फोर लाइन बाईपास बनाया जा रहा है यानी कि जहां से अभी बाईपास बन रहा है वहां पर कोई भी रास्ता नहीं है नई संभावनाओं को धरातल पर उतर कर काम किया जा रहा है 20 साल के इंतजार और 4 साल की प्रशासनिक उलझन के बाद यह काम शुरू हो सका है
अभी शहर में रात 11:00 बजे के बाद वाहनों की एंट्री हो पाती है जो सुबह 9:00 बजे तक चलती है 9:00 बजे के बाद नो एंट्री होने से भारी वाहनों का प्रवेश शहर के बाहर ही रोक दिया जाता है जिसकी वजह से इन वाहन चालकों की समय की बर्बादी होती है लेकिन बाईपास का निर्माण होने से यह शहर के बाहर से ही निकाल सकेंगे इसके साथ ही शहर की सड़कों की उम्र भी बढ़ जाएगी और जो दुर्घटनाएं होती हैं वह दुर्घटनाएं भी कम हो जाएंगे