पिता-पुत्र कर रहे थे गांजे की तस्करी, पिता की निशानदेही पर बेटा भी गिरफ्तार, 4 लाख का गांजा जब्त

 

 


पिता-पुत्र दोनों मिलकर अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहे थे। जो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके कब्जे से 40 किलो 518 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। बताया जा रहा है की पुलिस ने पहले पिता को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर उसके बेटे को भी दबोचा गया। जब्त माल की कीमत 4 लाख 5 हजार रूपये बताई जा रही है। कार्यवाई मऊगंज जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

 

 

 

 

पुलिस को बीते दिन मुखबिर से सूचना मिली थी की बराव चहाला टोला गांव के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बिक्री के लिए खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध अशोक पटेल को पकड़ा। तलाशी में अशोक पटेल के कब्जे से 27 किलो 594 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद डगढौआ पुलिया के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में दबिश देकर अशोक पटेल के बेटे सूरज पटेल को भी गिरफ्तार किया। उसके पास रखे सूटकेस से 12 किलो 924 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार पिता-पुत्र मऊगंज थाना क्षेत्र के दुबगवां गांव के निवासी हैं।

 

 

 


पुलिस ने दोनों के कब्जे से 40 किलो 518 ग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 4 लाख 5 हजार 180 रुपये बताई गई। वहीं एक बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस तरह कुल मशरूके की कीमत 4 लाख 90 हजार 180 रुपये आंकी गई।

शाहपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गयी है।------


By - sagar tv news
04-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.