Sagar - पाई-पाई जोड़कर लिए थे नगर निगम से आवास ढाई साल में ही दरकने लगी दीवारें, अब किराए से रहने को मजबूर

 

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग अपने घरों की रंगाई-पुताई कर उन्हें रोशनी और खुशियों से सजाने में जुट जाते हैं। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि त्योहार पर उसका आशियाना भी जगमगाए। लेकिन सागर में नगर निगम के आवासों में रहने का सपना लेकर अपनी जिंदगीभर की कमाई लगाने वाले कई गरीब परिवारों के लिए दिवाली खुशियों के बजाय दर्द और बेबसी लेकर आई है।

 

 

 

किसी ने मजदूरी कर पाई-पाई जोड़ी तो किसी ने बैंक से कर्ज लेकर अपने सिर पर छत का इंतजाम किया। लेकिन महज ढाई साल में ही इन आवासों की दीवारें जवाब देने लगी हैं। प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है और कहीं दीवारें तक ढह रही हैं। निर्माण की गुणवत्ता और इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच कथित भ्रष्टाचार का खामियाजा उन गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है, जिनके लिए पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था।

 

 

 


मेनपानी में आवंटित आवास की एक दिव्यांग महिला की कहानी इस बदहाली की दर्दनाक तस्वीर बयां करती है। महिला ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उसे एजी-15 ब्लॉक के कमरा नंबर 101 में मकान आवंटित हुआ था। मकान के लिए उसने बैंक से लोन लिया और करीब दो लाख रुपए जमा किए। लेकिन कुछ ही समय बाद मकान की हालत खराब होने लगी। एक दिन वह घर में मौजूद थी, तभी अचानक लैट्रिन-बाथरूम की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में उसके कंधे पर गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए तिली अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां दो दिन तक इलाज चला। महिला का कहना है कि आज भी उसके कंधे में दर्द बना रहता है।

 

 

 

 

पैर से दिव्यांग महिला के सामने अब दोहरी मुसीबत है। जिस मकान के लिए उसने कर्ज लिया, वह रहने लायक नहीं रहा। इसके बावजूद उसे बैंक की किस्त और ब्याज चुकाना पड़ रहा है। मजबूरी में वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही है, जिसके लिए हर महीने 2500 रुपए देने पड़ते हैं। महिला ने भावुक होकर बताया कि वह बेसहारा है और आर्थिक रूप से परेशान है। उसने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे मेनपानी के बजाय बाघराज में सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह अपने बच्चों के साथ सुरक्षा से जीवन बिता सके।


By - sagar tv news
04-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.