Sagar - 15 दिन में आएगी खाद की 5 रैक, 19000 मीट्रिक टन का स्टाक

 

सागर जिले में किसानों को खाद की किल्लत से बड़ी राहत मिलने वाली है। खाद जिले में इस समय यूरिया, डीएपी, एनपीके और टीएसपी समेत सभी आवश्यक उर्वरकों का करीब 19000 मीट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध है।

किसानों को खेती के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग ने आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया है। आगामी 15 दिनों के भीतर खाद की पांच और नई रैक जिले में पहुंचने वाली है, जिससे स्टॉक और अधिक मजबूत होगा।

 

 

 


यूरिया के साथ-साथ अन्य जटिल उर्वरकों की स्थिति भी ठीक बताई जा रही है। है। वर्ष 2025 में डीएपी, टीएसपी और एनपीके की कुल मांग 17000 मीट्रिक टन थी। इस वर्ष इसके मुकाबले अब तक 16000 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसमें से लगभग 10000 मीट्रिक टन उर्वरक का विक्रय किसानों को किया जा चुका है, जबकि वर्तमान में 6000 मीट्रिक टन खाद सीधे बिक्री के उपलब्ध है।

 

 

 

आगामी 7 दिनों के भीतर डीएपी और टीएसपी की एक-एक अतिरिक्त रैंक और पहुंचने वाली है, जिससे खाद की सुगम उपलब्धता बनी रहेगी। खाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में यूरिया और अन्य उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। विभाग के अधिकारी रोहित बघेल ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी जरूरत के अनुसार ही खाद की खरीदी करें। समय पर रैंक आने से बुवाई के मुख्य सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

 

 

 

 

खाद विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में जिले में कुल 19000 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। पिछले रबी सीजन के दौरान जिले में कुल 28000 मीट्रिक टन यूरिया की खपत दर्ज की गई थी, जिसके मुकाबले इस साल अब तक 6000 मीट्रिक टन यूरिया किसानों को दिया जा चुका है। फिलहाल जिले में 13000 मीट्रिक टन यूरिया का सुरक्षित स्टॉक मौजूद है।


By - sagar tv news
04-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.