सात साल से फरार चल रहे दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में, न्यायालय में किया पेश, पिटाई और SC/ST एक्ट में थे फरार
मारपीट और SC-ST एक्ट के करीब सात साल पुराने मामले में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। साथ ही आगे की कार्यवाई भी शुरू की। बताया जा रहा है की छतरपुर जिले की बक्सवाहा थाना पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए फरार दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी साल 2019 से फरार चल रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2019 में मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसके दो आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों स्थाई वारंटियों को उनके गांव से गिरफ्तार किया। जिनमें राजा सिंह यादव, और फूल सिंह यादव शामिल हैं। दोनों आरोपी शेखसेमरा गांव के निवासी हैं। बताया गया की बड़ामलहरा SDOP प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में बक्सवाहा थाना प्रभारी प्रशांत सेन के नेतृत्व में ये कार्यवाई की गई।
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निराकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इसको लेकर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया की करीब सात साल पुराने इस मामले में फरार ये दो आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए थे। जिससे उनका ट्रायल नहीं हो पा रहा था। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।-