Sagar - अनुराग सुजानिया से पहले सागर में एसपी रहे यह आईपीएस भी छोड़ चुके नौकरी, जाने क्यों

 

 

सागर के बंडा में जहरीले शराब कांड के प्रकरण के कारण 27 अक्टूबर को एसपी पद से हटाए गए आइपीएस अफसर अनुराग सुजानिया ने सोमवार को डीजीपी कैलाश मकवाना को इस्तीफा सौंप दिया। वजह नए रोजगार के अवसर को बताया है।

अनुराग करीब छह माह पहले सागर एसपी बनाए गए थे। जहरीली शराब से दर्जनों मौतों के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय भेजा गया था। मूलतः राजस्थान निवासी सुजानिया आइआइटी कानपुर से पढ़े हैं।

शराब त्रासदी के बाद सुजानिया को सरकार की तरफ से साफ संकेत था कि देर-सबेर उनका सागर से तबादला कर दिया जाएगा। लेकिन अंतिम निर्णय शराब त्रासदी पर पुलिस कार्रवाई के आधार पर होना था। यही वजह रही कि तीन शॉर्ट एनकाउंटर साथ न केवल शराब त्रासदी के आरोपियों को धरदबोचा गया, बल्कि इनमें एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर भी पकड़ा गया। ऑफ द रेकॉर्ड 50 से अधिक आरोपियों को पकड़ा गया, इनमें से करीब 40 आरोपियों की अधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी हुई


नौकरी से इस्तीफा देने वाले सुजानिया सागर जिले के दूसरे एसपी हैं। इससे पहले 2013 बैच के आइपीएस अफसर अभिषेक तिवारी ने जनवरी 2026 में इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वे नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर थे। इससे पहले वे सागर, बालाघाट और रतलाम में एसपी रह चुके थे।

नकली शराब के सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली, ग्वालियर, मुरैना के नेटवर्क का खुलासा भी किया गया। इससे सरकार की तरफ से सुजानिया को मिले फी-हैंड के नतीजे दिए गए। सरकार इस कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट थी, इसलिए सुजानिया भी सागर में बने रहने के लिए आश्वास्त हो गए। सागर में कटरबाज गैंग सहित अन्य अपराधों में कमी आई तो बतौर पुलिस अधीक्षक उनकी सराहना हुई। फिर देवास में शराब कांड हो गया

और उसकी गाज देवास के साथ सागर पर भी गिरी। तबादले के बाद से ही सुजानिया निराश थे। अपनी बेहतर कार्यशैली के आधार पर तबादला उनकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं था। इसी कारण वह तबादला आदेश मिलने पर अवकाश पर चले गए थे। हालांकि उन्होंने सागर नहीं छोड़ा था। भोपाल में आवास आवंटन की प्रतीक्षा में उनका सामान सागर में ही था। दीपावली तक छुट्टियों का इरादा था। लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया।


By - sagar tv news
04-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.