रतनजोत के बीज खाने के बाद करीब 18 बच्चों की अचानक से तबियत बिगड़ गई। उनके पेट में दर्द और उल्टी दस्त जैसी शिकायत होने लगी। घटनाक्रम सामने आने से हड़कंप की स्थिति बन गयी। आनन-फानन में 15 बच्चों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया था जबकि तीन का वहीं इलाज जारी था। मामला रायसेन जिले के सिलवानी तहसील के पुदर सलैया गांव से सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास लगे रतनजोत के पौधे को खाने के बाद बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी-दस्त जैसी शिकायत होने लगी। जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से 15 बच्चों को सिविल अस्पताल सिलवानी भेजा गया। जबकि तीन बच्चों का इलाज प्रतापगढ़ में जारी था। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है की अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है।
लेकिन सवाल ये है की स्कूल के पास लगे इस पौधे तक बच्चे कैसे पहुंचे और रतनजोत खाने की नौबत क्यों आई।
जानकारी के मुताबिक सिलवानी के पुदर सलैया गांव अचानक हड़कंप मच गया। एक के बाद एक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बताया गया की स्कूल के पास लगे रतनजोत के पौधे को बच्चों ने खा लिया था। इसके कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 18 बच्चों को तत्काल सिविल अस्पताल सिलवानी लाया गया। जबकि तीन अन्य बच्चों का इलाज प्रतापगढ़ में किया जा रहा है।
सिविल अस्पताल के डॉक्टर राहुल धाकड़ ने बताया की अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल ठीक है। उनका इलाज किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर ही किसी बच्चे को दूसरे अस्पताल रेफर करने का निर्णय लिया जाएगा।





सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.