दीपावली से पहले हरदा पुलिस अलर्ट! SP ने पटाखा बाजार का किया औचक निरीक्षण

 

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। एमपी के हरदा में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल खुद पटाखा बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुकानों के लाइसेंस, पटाखों के भंडारण, अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। एसपी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, एसडीओपी हरदा, कोतवाली थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी और यातायात थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा दुकानों के लाइसेंस की वैधता, पटाखों के भंडारण की मात्रा, अग्निशमन उपकरणों और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि निर्धारित मात्रा और नियमों के अनुसार ही पटाखों की बिक्री और भंडारण किया जाए। प्रत्येक दुकान पर अग्निशामक यंत्र उपलब्ध होना चाहिए और लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज भी दुकान पर रखे जाएं।

पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों को यह भी हिदायत दी कि दुकानों के आसपास धूम्रपान और खुली लौ का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पटाखा बाजार में यातायात और पार्किंग व्यवस्था भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि बिना लाइसेंस पटाखे बेचने या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। ऐसे में पुलिस की अपील है कि दुकानदार और आम नागरिक सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।


By - sagar tv news
04-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.