फसलों के बीच छिपाकर लगाए गांजे के पौधे, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा 1 लाख कीमत का गांजा | SAGAR TV NEWS
तुअर और कपास की फसल के बीच छिपाकर गांजा लगाया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बिना देर किये छापामार कार्यवाई को अंजाम दिया। जहां एक खेत से गांजे के 96 पौधे जब्त किये गए। जिनका वजन करीब पचास किलो है। जिसकी कीमत एक लाख के आसपास बताई गयी। ये छापामार कार्रवाई एमपी की बुरहानपुर जिले की नेपानगर थाना पुलिस ने की है।
बताया जा रहा है की पुलिस ने मांडवा गांव में एक खेत से गांजे के 96 पौधे जब्त किए हैं। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया था।
बताया गया की एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी को मुखबिर से सूचना मिली थी की नेपानगर के पास स्थित मांडवा गांव में एक युवक अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। जिसके बाद टीम गठित कर मांडवा के पटेल मोहल्ले के आसपास स्थित खेतों में सर्चिंग शुरू की गयी। जहां तलाश के बाद पुलिस को आरोपी प्रकाश बारेला के खेत में तुअर और कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले। जिनकी अवैध तरीके से खेती की जा रही थी। कार्यवाई कर पुलिस ने सभी गांजे के पौधों को जब्त किया। जिनका वजन 49.740 किलोग्राम था और कीमत करीब 1 लाख रुपए है। हालांकि आरोपी मौके पर नहीं मिला। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
वहीं पुलिस की माने तो आगे भी इस तरह की कार्यवाई जारी रहेगी।